बरेली: होली के दिन घर में घुसकर महिला, पति और बेटी को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी, कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में होली के दिन मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम परगवां की रहने वाली रूपा देवी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों ने उनके घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति और बेटी को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे तीनों