दातागंज: मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर कृष्णा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला घायल
शुक्रवार को म्याऊं में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर कृष्णा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सहित महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पीएचसी म्याऊं भर्ती कार्य है। बताया जा रहा है कि महिला स्वस्थ विभाग में कार्यरत है। वह पीएचसी म्याऊं पर एएनएम है। संजरपुर से ड्यूटी कर लौट रही थी।