गया टाउन सीडी ब्लॉक: गांव के दबंगों ने डायन बताकर महिला को बेरहमी से पीटा, ANMMCH में भर्ती
गया जिले में अंधविश्वास के नाम पर महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। डोभी थाना क्षेत्र के नहर पर गांव की निवासी लीला देवी को गांव के ही दबंगों ने डायन बताकर बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल लीला देवी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।