बिशुनपुरा: विशुनपुरा में अंचल अधिकारी के निरीक्षण से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, अतिक्रमण नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर
विशुनपुरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। सोमवार को अंचल अधिकारी खगेश कुमार और थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा। बता दें कि बीते शनिवार को संध्या मोड़ से पुराना पंचायत भव