ललितपुर: मप्र के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत, ललितपुर से तार जुड़ने के आरोप को निराधार बताया ASP ललितपुर ने
मप्र के सागर के बण्डा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों के मामले पर ASP ललितपुर ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 स्थिति स्पष्ट की है। ललितपुर पुलिस व आबकारी विभाग ने 4 मई 2026 को अवैध शराब गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंग के सरगना रवि लखेरा समेत सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की सुनिश्चित की गई है।