बरेली: इज्जतनगर की डेयरी में गौवंश पर जुल्म का आरोप, बीमार गायें सड़कों पर छोड़ीं, मृत पशु खुले में फेंकने का भी दावा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के खजुरिया घाट में डेयरी संचालकों पर गौवंश को भूखा-प्यासा रखने और बीमार पशुओं को लावारिस छोड़ने का आरोप लगा है। शिकायत में कुत्तों द्वारा पशुओं को नोचने और मृत पशुओं को खुले में फेंकने की बात कही गई है। पुलिस से जांच, FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।