सिगरा क्षेत्र के पसौरा मस्जिद के पास 60 वर्षीय रिक्शा चालक का शव मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
वाराणसी के थाना सिगरा के लल्लापुरा चौकी के पसौरा मस्जिद के पास 60 वर्षीय रिक्शा चालक का शव अर्धनग्न अवस्था में गुरुवार शाम 6 बजे मिला। सूचना पाते ही मौके पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई और पुलिस द्वारा छानबीन के बाद मृतक का नाम दिलीप पाया गया।