डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक, 5 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
वाराणसी में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के सम्बन्ध में गुरुवार दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनपद में 8 दिसम्बर से पल्स पोलियो विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है।