सारनाथ पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त संदीप कुमार गिरी को गिरफ्तार किया
थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आशापुर रेलवे लाइन से अभियुक्त संदीप कुमार गिरी पुत्र सभाजित कुमार गिरी निवासी ग्राम गंजेद्रा पो0 मंगाही थाना सिंधौरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 600 ग्राम नाजायज़ गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त कुल 120/- रू नकद बरामद हुआ ।