शाहपुरा: शहर में जलदाय विभाग की बड़ी कार्रवाई, रामपुरा बस्ती, ज्योतिनगर, भीलवाड़ा रोड क्षेत्र में काटे गए 17 अवैध नल कनेक्शन
शहर में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए जलदाय विभाग ने शनिवार को 17 अवैध कनेक्शन काटे है। रामपुरा बस्ती, ज्योति नगर और भीलवाड़ा रोड क्षेत्र में पानी की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की दिनभर में गई। विभाग ने शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर साफ किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बकाया बिल वालों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।