Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

नर्मदापुरम: एडवांस EMI पेमेंट के बावजूद बजाज फाइनेंस लगा रहा अतिरिक्त चार्ज #bajajfinance #extracharge #advance #emi

MORE NEWS

💠 विकसित औद्योगिक हब के रूप में आकर ले रहा है नर्मदापुरम जिला : प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह

💠 प्रभारी मंत्री ने की जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों, प्राकृतिक खेती, सड़क, आपदा प्रबंधन, उद्योग एवं उपार्जन की विस्तृत समीक्षा

💠 क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाए निराकरण

💠 प्राकृतिक खेती के लिए किसानो को प्रोत्साहित करे,और फसल बिक्री के लिए बनाई जाए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश

💠 बाढ़ के दौरान डूब प्रभावित क्षेत्रों में रखी जाए विशेष सतर्कता, आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण रखें

➡️लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के रेवासभा कक्षा में किया गया।

      प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं सहित कृषि, उद्योग, सड़क, आपदा प्रबंधन, उपार्जन, खाद वितरण सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट  की समीक्षा की।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने उद्योग विभाग एवं एमपीआईडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नर्मदापुरम को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नर्मदापुरम एक विकसित इंडस्ट्रियल हब के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने जिले में बासमती चावल के उत्पादन एवं निर्यात की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक मे  नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने मोहसा हासा-बाबई क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क के लिए पूर्व में आवंटित उन भूखंडों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, जहां अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे प्रकरणों में संबंधित संस्थाओं को नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाए तथा उनके उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की जानकारी एवं संपर्क विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिक सीधे उनसे उत्पाद खरीद सकें और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके।

उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के नियमों, प्रमाणन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग को विकासखंड स्तर पर प्राकृतिक खेती संबंधी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक किसान इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने उप संचालक कृषि को इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ को देखते हुए संवेदनशील एवं डूब प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व आकलन कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में अति वर्षा की स्थिति और अन्य आपदा प्रबन्धन के अंतर्गत बचाव एवं जनजागरूकता के लिए शीघ्र ही एक नवाचार प्रारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र संधारण, गारंटी अवधि में खराब हुई सड़कों पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तथा ऐसे पुलों के सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जो मामूली वर्षा में ही जलमग्न हो जाते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा भी प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है तथा सीएससी एवं लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी घर बैठे पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन हुआ है, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। किसानों के भुगतान के लिए 1504 करोड़ रुपये के ईपीओ जारी किए जा चुके हैं तथा शेष भुगतान भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।

      प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाए तथा जिन मामलों में शासन स्तर पर निर्णय अपेक्षित हो, उनके विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किए जाएं।

#narmadapuram  Rakesh Singh  CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

💠 विकसित औद्योगिक हब के रूप में आकर ले रहा है नर्मदापुरम जिला : प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह 💠 प्रभारी मंत्री ने की जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों, प्राकृतिक खेती, सड़क, आपदा प्रबंधन, उद्योग एवं उपार्जन की विस्तृत समीक्षा 💠 क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाए निराकरण 💠 प्राकृतिक खेती के लिए किसानो को प्रोत्साहित करे,और फसल बिक्री के लिए बनाई जाए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश 💠 बाढ़ के दौरान डूब प्रभावित क्षेत्रों में रखी जाए विशेष सतर्कता, आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण रखें ➡️लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के रेवासभा कक्षा में किया गया। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं सहित कृषि, उद्योग, सड़क, आपदा प्रबंधन, उपार्जन, खाद वितरण सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने उद्योग विभाग एवं एमपीआईडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नर्मदापुरम को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में नर्मदापुरम एक विकसित इंडस्ट्रियल हब के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने जिले में बासमती चावल के उत्पादन एवं निर्यात की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक मे नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने मोहसा हासा-बाबई क्षेत्र में प्रस्तावित फूड पार्क के लिए पूर्व में आवंटित उन भूखंडों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, जहां अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ऐसे प्रकरणों में संबंधित संस्थाओं को नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाए तथा उनके उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की जानकारी एवं संपर्क विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिक सीधे उनसे उत्पाद खरीद सकें और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती के नियमों, प्रमाणन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग को विकासखंड स्तर पर प्राकृतिक खेती संबंधी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक किसान इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने उप संचालक कृषि को इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ को देखते हुए संवेदनशील एवं डूब प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व आकलन कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में अति वर्षा की स्थिति और अन्य आपदा प्रबन्धन के अंतर्गत बचाव एवं जनजागरूकता के लिए शीघ्र ही एक नवाचार प्रारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र संधारण, गारंटी अवधि में खराब हुई सड़कों पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई तथा ऐसे पुलों के सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जो मामूली वर्षा में ही जलमग्न हो जाते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा भी प्रभारी मंत्री श्री सिंह द्वारा की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है तथा सीएससी एवं लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी घर बैठे पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन हुआ है, जो उल्लेखनीय उपलब्धि है। किसानों के भुगतान के लिए 1504 करोड़ रुपये के ईपीओ जारी किए जा चुके हैं तथा शेष भुगतान भी शीघ्र जारी किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाए तथा जिन मामलों में शासन स्तर पर निर्णय अपेक्षित हो, उनके विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किए जाएं। #narmadapuram Rakesh Singh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

💠 जल चेतना से जन चेतना का सेतु बना जल गंगा संवर्धन अभियान : प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह

💠 जल गंगा संवर्धन अभियान केवल 100 दिन का नहीं, जनभागीदारी से सतत चलने वाला जन अभियान है

💠 देश की समृद्ध विरासत की तरह जल संपदा भी अगली पीढ़ी को सौंपना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

💠 प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया बादाम के पौधे का रोपण

💠 जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री ने की वर्षा जल संचयन की अपील

💠 जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

➡️जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय समापन समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने जनपद पंचायत परिसर में बादाम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए की।

➡️ इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

➡️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में गत 100 दिनों से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का औपचारिक समापन 30 जून को हो रहा है, लेकिन यह अभियान किसी निश्चित अवधि तक सीमित नहीं है। यह जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए समाज की सामूहिक और सतत जिम्मेदारी का अभियान है।

➡️ उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष इस अभियान के तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के तट पर जन्म लेना हम सभी का सौभाग्य है, लेकिन देश के अनेक क्षेत्रों में जल की प्रत्येक बूंद अत्यंत मूल्यवान है। इसलिए जल संरक्षण को केवल शासन-प्रशासन का दायित्व न मानते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

➡️ प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जल, वृक्ष और प्रकृति को देवतुल्य एवं मातृ स्वरूप माना गया है। पूर्वजों द्वारा तालाबों, कुओं और जल स्रोतों के संरक्षण की परंपरा आज भी प्रेरणादायक है। हमें उसी भावना के साथ जल संचयन और जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

➡️ उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ जब जनभागीदारी जुड़ती है, तब कोई भी अभियान जन आंदोलन का स्वरूप ले लेता है। जिस प्रकार हमें अपने पूर्वजों से समृद्ध धरोहर मिली है, उसी प्रकार हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को जल संपदा से समृद्ध विरासत सौंपें। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन, वाटर हार्वेस्टिंग तथा परंपरागत जल संरक्षण के उपाय अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

➡️ श्री राकेश सिंह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में जल मंदिरों की स्थापना, जल रैलियों तथा जनजागरण के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए थे, जिनकी सराहना देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी की गई थी। उन्होंने कहा कि समाज जब किसी लक्ष्य के प्रति जागरूक होता है, तब कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती। समापन अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जनता के नाम संदेश का वाचन कर नागरिकों को सुनाया। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की की वर्षा काल में वर्षा जल संचित करने के प्रयास अवश्य किए जाएं। जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तथा अन्य परंपरागत माध्यमों से वर्षा जल को धरती में समाहित किए जाने के प्रयास किए जाएं।

➡️ कार्यक्रम के दौरान नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्षारोपण के माध्‍यम से एवं वाटर हार्वेस्‍टिंग का उपयोग कर जल संरक्षण को प्रभावी रूप से जमीनी स्‍तर पर उतार सकते है जिससे आने वाली पीढी को पर्याप्‍त मात्रा में पानी मिले।

💠 अभियान अवधि के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियां, 12 विभागों ने निभाई अपनी सहभागिता

➡️जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उल्‍लेखनीय कार्य संपादित किये गये है।शासन के निर्देश अनुसार जिले में अभियान से जुडे सभी 12 विभागों द्वारा उनकी योजनाओं का क्रियान्‍वयन इस अवधि में किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के दौरान जिले में विगत अभियान में लिये गये जल संवर्धन संरक्षण , पौधरोपण कार्यो को पूर्ण किया गया है। अभियान के दौरान खेत तालाब, कूप रिचार्ज, वाटर कंजरवेशन जल संवर्धन संरक्षण कार्य, पौध रोपण कार्य पूर्ण किये गये है। अभियान में मॉ नर्मदा एवं जिले में उनकी सभी सहायक नदियों के घाटों की सफाई भी जन सहभागिता से सुनिश्चित की गई है। इस अवधि में 5 नवीन अमृत सरोवर का निर्माण भी जनपद पंचायत केसला अंतर्गत करवाया गया है। अन्‍य विभागों द्वारा की गई गतिविधियों में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराई गई है। उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को फलदार पौधरोपण का लाभ दिया गया है। जल संवर्धन चौपाल आयोजित की गई साथ ही सूक्ष्‍म सिंचाई क्षेत्र विस्‍तार का कार्य भी किया गया है। नगरीय निकायों द्वारा जल संरक्षण संरचनाओं से जलगृहण संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग शहरी क्षेत्रों में करवाये गये। सार्वजनिक स्‍थलों पर प्‍याउ स्‍थापित किये गये। जल नमूनों की गुणवत्‍ता का परीक्षण किया गया। माय भारत पोर्टल पर अमृत मित्र दर्ज कराये गये । वन विभाग द्वारा चेक डेम निर्माण, तालाब निर्माण एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य कराये गये। उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा जल जागरूकता शिविर आयोजित किये गये । राज्‍स्‍व विभाग द्वारा पूर्व वर्षो में निर्मित अमृत सरोवरों को राजस्‍व रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबॉडियों में पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य किये गये। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्‍कूल एवं आंगनबाडियों में  पानी की गुणवत्ता जांच की गई एवं पंप ऑपरेटरों ट्रेनिंग दी गई। जन अभ्यिान परिषद् द्वारा जल के प्रति जन चेतना हेतु जल यात्रायें , वृक्षपूजन, नदी तटों की सफाई, जल चौपाल , जल संवाद आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये है। उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वृक्षारोपण कार्य कराया गया है।

#narmadapuram Rakesh Singh  CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh

💠 जल चेतना से जन चेतना का सेतु बना जल गंगा संवर्धन अभियान : प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह 💠 जल गंगा संवर्धन अभियान केवल 100 दिन का नहीं, जनभागीदारी से सतत चलने वाला जन अभियान है 💠 देश की समृद्ध विरासत की तरह जल संपदा भी अगली पीढ़ी को सौंपना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी 💠 प्रभारी मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया बादाम के पौधे का रोपण 💠 जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री ने की वर्षा जल संचयन की अपील 💠 जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित ➡️जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय समापन समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने जनपद पंचायत परिसर में बादाम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए की। ➡️ इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। ➡️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में गत 100 दिनों से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का औपचारिक समापन 30 जून को हो रहा है, लेकिन यह अभियान किसी निश्चित अवधि तक सीमित नहीं है। यह जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए समाज की सामूहिक और सतत जिम्मेदारी का अभियान है। ➡️ उन्होंने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष इस अभियान के तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के तट पर जन्म लेना हम सभी का सौभाग्य है, लेकिन देश के अनेक क्षेत्रों में जल की प्रत्येक बूंद अत्यंत मूल्यवान है। इसलिए जल संरक्षण को केवल शासन-प्रशासन का दायित्व न मानते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। ➡️ प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जल, वृक्ष और प्रकृति को देवतुल्य एवं मातृ स्वरूप माना गया है। पूर्वजों द्वारा तालाबों, कुओं और जल स्रोतों के संरक्षण की परंपरा आज भी प्रेरणादायक है। हमें उसी भावना के साथ जल संचयन और जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। ➡️ उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ जब जनभागीदारी जुड़ती है, तब कोई भी अभियान जन आंदोलन का स्वरूप ले लेता है। जिस प्रकार हमें अपने पूर्वजों से समृद्ध धरोहर मिली है, उसी प्रकार हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को जल संपदा से समृद्ध विरासत सौंपें। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन, वाटर हार्वेस्टिंग तथा परंपरागत जल संरक्षण के उपाय अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ➡️ श्री राकेश सिंह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में जल मंदिरों की स्थापना, जल रैलियों तथा जनजागरण के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए थे, जिनकी सराहना देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी की गई थी। उन्होंने कहा कि समाज जब किसी लक्ष्य के प्रति जागरूक होता है, तब कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती। समापन अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जनता के नाम संदेश का वाचन कर नागरिकों को सुनाया। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों से अपील की की वर्षा काल में वर्षा जल संचित करने के प्रयास अवश्य किए जाएं। जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग तथा अन्य परंपरागत माध्यमों से वर्षा जल को धरती में समाहित किए जाने के प्रयास किए जाएं। ➡️ कार्यक्रम के दौरान नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्षारोपण के माध्‍यम से एवं वाटर हार्वेस्‍टिंग का उपयोग कर जल संरक्षण को प्रभावी रूप से जमीनी स्‍तर पर उतार सकते है जिससे आने वाली पीढी को पर्याप्‍त मात्रा में पानी मिले। 💠 अभियान अवधि के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियां, 12 विभागों ने निभाई अपनी सहभागिता ➡️जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उल्‍लेखनीय कार्य संपादित किये गये है।शासन के निर्देश अनुसार जिले में अभियान से जुडे सभी 12 विभागों द्वारा उनकी योजनाओं का क्रियान्‍वयन इस अवधि में किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के दौरान जिले में विगत अभियान में लिये गये जल संवर्धन संरक्षण , पौधरोपण कार्यो को पूर्ण किया गया है। अभियान के दौरान खेत तालाब, कूप रिचार्ज, वाटर कंजरवेशन जल संवर्धन संरक्षण कार्य, पौध रोपण कार्य पूर्ण किये गये है। अभियान में मॉ नर्मदा एवं जिले में उनकी सभी सहायक नदियों के घाटों की सफाई भी जन सहभागिता से सुनिश्चित की गई है। इस अवधि में 5 नवीन अमृत सरोवर का निर्माण भी जनपद पंचायत केसला अंतर्गत करवाया गया है। अन्‍य विभागों द्वारा की गई गतिविधियों में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराई गई है। उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को फलदार पौधरोपण का लाभ दिया गया है। जल संवर्धन चौपाल आयोजित की गई साथ ही सूक्ष्‍म सिंचाई क्षेत्र विस्‍तार का कार्य भी किया गया है। नगरीय निकायों द्वारा जल संरक्षण संरचनाओं से जलगृहण संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग शहरी क्षेत्रों में करवाये गये। सार्वजनिक स्‍थलों पर प्‍याउ स्‍थापित किये गये। जल नमूनों की गुणवत्‍ता का परीक्षण किया गया। माय भारत पोर्टल पर अमृत मित्र दर्ज कराये गये । वन विभाग द्वारा चेक डेम निर्माण, तालाब निर्माण एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य कराये गये। उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा जल जागरूकता शिविर आयोजित किये गये । राज्‍स्‍व विभाग द्वारा पूर्व वर्षो में निर्मित अमृत सरोवरों को राजस्‍व रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबॉडियों में पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य किये गये। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्‍कूल एवं आंगनबाडियों में पानी की गुणवत्ता जांच की गई एवं पंप ऑपरेटरों ट्रेनिंग दी गई। जन अभ्यिान परिषद् द्वारा जल के प्रति जन चेतना हेतु जल यात्रायें , वृक्षपूजन, नदी तटों की सफाई, जल चौपाल , जल संवाद आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये है। उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं वृक्षारोपण कार्य कराया गया है। #narmadapuram Rakesh Singh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

💠 प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

➡️ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ऋषभा नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

#narmadapuram Rakesh Singh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Public Works Department, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

💠 प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत ➡️ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह के नर्मदापुरम आगमन पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सुश्री राजो मालवीय, श्री पीयूष शर्मा, श्री माधव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सई कृष्ण एस. थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, वनमंडलाधिकारी श्री गौरव शर्मा, उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ऋषभा नेताम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। #narmadapuram Rakesh Singh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Public Works Department, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

💠कलेक्टर के निर्देश पर चौतलाय में तालाब की 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौतलाय में शासकीय तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चौतलाय स्थित खसरा क्रमांक 151, कुल रकबा 1.631 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि पर किए गए कच्चे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत तालाब की भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत चौतलाय को सुपुर्द किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्रहण किया गया। संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित की गई।

➡️उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान तालाबों एवं अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के प्रथम चरण में संबंधित अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया गया था। इसके पश्चात राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि का चिन्हांकन कराया गया। चिन्हांकन उपरांत लगभग 1.63 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पूनमसिंह सलामे, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारीगण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

💠कलेक्टर के निर्देश पर चौतलाय में तालाब की 1.63 हेक्टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौतलाय में शासकीय तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चौतलाय स्थित खसरा क्रमांक 151, कुल रकबा 1.631 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि पर किए गए कच्चे अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत तालाब की भूमि को विधिवत ग्राम पंचायत चौतलाय को सुपुर्द किया गया, जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा ग्रहण किया गया। संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित की गई। ➡️उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान तालाबों एवं अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के प्रथम चरण में संबंधित अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया गया था। इसके पश्चात राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि का चिन्हांकन कराया गया। चिन्हांकन उपरांत लगभग 1.63 हेक्टेयर शासकीय तालाब भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री पूनमसिंह सलामे, संबंधित राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारीगण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

💠 रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो पनडुब्बी मशीनें जब्त

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन की जांच की गई। जांच के दौरान दो पनडुब्बी मशीनें अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षा में रखा गया है।

➡️ संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह सलामे, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। टीम द्वारा अवैध उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

💠 रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो पनडुब्बी मशीनें जब्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाडा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत के अवैध उत्खनन की जांच की गई। जांच के दौरान दो पनडुब्बी मशीनें अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाई गईं, जिन्हें मौके से जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षा में रखा गया है। ➡️ संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पूनम सिंह सलामे, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही। टीम द्वारा अवैध उत्खनन में प्रयुक्त मशीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

नर्मदापुरम: एडवांस EMI पेमेंट के बावजूद बजाज फाइनेंस लगा रहा अतिरिक्त चार्ज #bajajfinance #extracharge #advance #emi - Hoshangabad Nagar News