फतेहपुर: लेखपाल की आत्महत्या के मामले में ARO पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सदर तहसील का मामला
फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील में शादी से एक दिन पहले लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जनपद के सभी तहसीलों के लेखपालों ने अधिकारियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया और सदर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। लेखपालों का कहना है कि दोषियों पर एफआईआर और निलंबन होने तक उनका आंदोलन अनिश्चितकाल जारी