ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों की संख्या 15 पहुंची, 4 शवों की पहचान बाकी...
ग्वालियर के सातऊं स्थित शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुए भीषण हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है, जिसमें 11 लोगों की पहचान हो चुकी है।
पहचान किए गए मृतकों की सूची:
* सतेन्द्र सिंह गुर्जर (22 वर्ष) — पुत्र जगदीश सिंह, निवासी महलगांव।
* सरला तोमर (50 वर्ष) — पत्नी राजेन्द्र सिंह तोमर, निवासी हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर, गुढ़ा-गुढ़ी का नाका।
* गौरव परिहार (18 वर्ष) — पुत्र कमलेश परिहार, निवासी बड़ागांव, खुरैरी।
* महेश शर्मा (45 वर्ष) — पुत्र मातादीन शर्मा, निवासी सहसराम गसवानी, जिला श्योपुर।
* विमलेश (18 वर्ष) — पुत्र बबलू बघेल, निवासी महागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी।
* देवेश बघेल (17 वर्ष) — पुत्र हरिसिंह बघेल, निवासी मावटा, भितरवार।
* प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (16 वर्ष) — पुत्र संतोष जाटव, निवासी ठाठीपुर, चौहान प्याऊ, गल्ला कोठार।
* शौर्य शर्मा (15 वर्ष) — पुत्र संजय शर्मा, निवासी सहसराम, श्योपुर।
* हेमंत राठौर — पुत्र बंटी राठौर, निवासी शिवनगर, गदाईपुरा।
* दिव्यांश कुशवाह (17 वर्ष) — पुत्र अशोक कुशवाह, निवासी महेशपुरा, सिकंदर कम्पू।
* पवन राठौर (23 वर्ष) — पुत्र विद्याराम राठौर, निवासी गदाईपुरा, हजीरा।
प्रशासन के मुताबिक, 4 अन्य मृतकों की पहचान अभी बाकी है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे के बाद जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में परिजनों की भीड़ लगी है और परिवारों में शोक का माहौल है।