डॉ. अंबेडकर नगर: किशनगंज में जालसाजी से ठगी, युवक के खाते से 54 हजार रुपये निकाले गए
किशनगंज थाना क्षेत्र के कमला नगर में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस से मंगलवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, जानसेन अब्रहम निवासी कमला नगर के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 54 हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी की गई। फरियादी की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्र