बहराइच: अहिरन पुरवा बभनौटी में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने व्यक्ति पर किया प्राणघातक हमला, गंभीर हालत में भर्ती
अहिरन पुरवा बभनौटी में दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते थाना हरदी क्षेत्र के वैकुंठा दुबई निवासी रामकुमार पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस हमले मे रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोमवार शाम करीब 7 बजे घायल ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने उस पर हमला कर दिया है। घायल अवस्था मे उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज मे भर्ती करवाया गया है।