बहराइच: थानगांव के पास आटा पीसते समय साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत
सीतापुर जिले के थानगांव के पास साइकिल सवार बुजुर्ग आटा चक्की से आटा पीसा कर वापस साइकिल से घर आ रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मार दी। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।