बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों ने की बैठक, सौंपा ज्ञापन
जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर भारतीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारीयो ने एक बैठक की। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। सोमवार दोपहर को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष के द्वारा बताया गया की 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया है।