बहराइच: नगर पालिका सभागार में युवराज सिंह फाउंडेशन द्वारा लगाए गए कैम्प में 2000 मरीजों में से 45 में निकला स्तन कैंसर
कैंसर को लेकर आवेयरनेस मुहीम चला रही एनजीओ युवराज सिंह फाउंडेशन की ओर से सोमवार को नगर पालिका सभागार बहराइच में एक कैम्प का आयोजन किया गया। इसका मक़सद स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना और स्तन कैंसर पीड़ितों को उचित सलाह देना है। डा. गायत्री घोष ने बताया की बहराइच में 2000 लोगों की स्क्रीनिंग में 45 मरीजों में स्तन कैंसर पाया गया है।