बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने बैंक में सेंध लगाकर चोरी करने के प्रयास के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए सोमवार शाम को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा सोमवार को दरगाह शरीफ ओवर ब्रिज के नीचे स्टेशन जाने वाले मोड़ के पास से बैंक में सेंड लगाकर चोरी करने का प्रयास मामले से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।