वाराणसी में दुकानों का किराया जमा न करने पर नगर निगम ने 30 दुकानों को किया सील
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2025 नगर निगम, वाराणसी द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुये बेनियाबाग क्षेत्र में नगर निगम की बेनिया शापिंग काम्पलेक्स में स्थित सभी 30 दुकानों को सील करते हुये कब्जा प्राप्त कर लिया गया। ‘‘बेनिया शापिंग काम्पलेक्स’’ के भूतल पर 16 दुकानें है तथा प्रथम तक पर 14 दुकानें है, नगर निगम द्वारा इन दुकानों को विभिन्न दुकानदारों को आवंटित किया गया है।