हापुड़: गांव सादिकपुर निवासी युवक नहाते वक्त नहर में डूबा, पुलिस ने युवक को बाहर निकाला, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Hapur, Hapur | Jul 5, 2025 हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी अमन महमूदपुर नहर में नहाते वक्त डूब गया।जिसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे हुए युवक को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए युवक को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।