चीनोर: इटमा हाई स्कूल के छात्र ने लगाए गंभीर आरोप
ग्राम इटमा स्थित शासकीय हाई स्कूल इटमा के स्कूल प्रभारी सुरेंद्र पिप्पल पर एक छात्र द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं छात्र का आरोप है कि रेगुलर छात्र से प्राइवेट कर दिया गया तथा उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सभी की नजर प्रशासन और शिक्षा विभाग की आगे की कार्यवाही पर बनी हुई है।