शाहपुरा: तेवर जबलपुर रोड पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि श्याम सुंदर लोधी जो की रामनगरा प्लांट से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे उन्हें तेवर जबलपुर रोड पर एक कार ने टक्कर मार दी इससे उन्हें गंभीर चोटे आई। इसके बाद उनकी मौत हो गई पूरा घटनाक्रम तेवर जबलपुर रोड का है। भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।