चरपोखरी: जीरो-डोज बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान तेज किया गया
चरपोखरी प्रखंड पंचायत सभागार में बुधवार दोपहर 3:00 के करीब आयोजित बैठक में जीरो-डोज बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर रणनीति बनाई गई। बीडीओ मोनिका कुमारी की अध्यक्षता में हुए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विकास मित्र, शिक्षा सेवक व धार्मिक गुरुओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई। RI नोडल पदाधिकारी डॉ. ओमकार नाथ मिश्रा ने कहा कि घर-घर जाकर छूटे बच्चों की पहचान होगी।