मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उद्यम संवाद आयोजित
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आज सिरोंज तहसील की मुगलसराय पंचायत भवन परिसर में उद्यम संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्यम संवाद के दौरान सिरोंज क्षेत्र की विभिन्न उद्योग इकाइयों एवं स्वरोजगार से जुड़े उद्यमियों से अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने संवाद कर उनकी गतिविधियों, अनुभवों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उद्यमियों ने स्वरोजगार एवं उद्योग संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उद्यमियों को इन योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, अनुदान एवं अन्य लाभों के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को मध्य प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं तथा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उद्यमियों को उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उद्यम संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं कठिनाइयों का अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। #vidisha #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
46 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026