Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

जिला पार्षद विकास कुमार ने बढ़ाया आईआईटीयन सजल का हौसला: गमछा-कलम देकर किया सम्मानित औरंगाबाद जिला के बेरी गांव के सजल कुमार के आईआईटी पटना में चयनित होने पर जिला पार्षद विकास कुमार ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने सजल को गमछा, कलम भेंट कर और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पार्षद विकास कुमार ने कहा, "गांव में रहकर आईआईटी क्वालीफाई कर सजल ने परिजनों समेत पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। मजदूर के बेटे ने साबित कर दिया कि संसाधन नहीं, लगन बड़ी है। सजल की सफलता बेरी के हर बच्चे के लिए प्रेरणा है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे प्रतिभावान बच्चों को हरसंभव मदद मिले।" बेरी गांव निवासी सजल कुमार ने जेईई एडवांस्ड 2026 में 5176वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर आईआईटी पटना में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला पाया है। ओबीसी-एनसीएल वर्ग में सजल को 552वां स्थान मिला। मूल रूप से गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के जपला गांव निवासी सजल के पिता मनीष शर्मा बढ़ई का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण सजल बचपन से ही बेरी में मामा दीपक कुमार के घर रहकर पढ़े। मामा बीपीएससी शिक्षक हैं। बेरी मध्य विद्यालय से पढ़ाई शुरू कर बेरी उच्च विद्यालय से दसवीं पास की। सजल ने कोटा-पटना न जाकर ऑनलाइन बैच और स्वाध्याय से तैयारी की। जेईई एडवांस्ड में 360 में से 144 अंक - रसायन में 68, भौतिकी में 48, गणित में 28 अंक मिले। इस मौके पर दीपक कुमार प्रियदर्शी, सीताराम प्रजापत, सजल के मामा दीपक कुमार, नाना नारायण शर्मा भी मौजूद रहे। #VikasKumar #IITPatna #SajalKumar #BeriPride #Aurangabad #JEEAdvanced2026

Madanpur, Aurangabad | Jun 4, 2026

MORE NEWS

चर्चित शिक्षक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद पटना की सड़कें छात्रों से पट गईं। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर हजारों छात्र गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। हाथों में पोस्टर-बैनर लिए छात्रों ने "रोशन सर को रिहा करो" के नारे लगाए। शहर के कारगिल चौक से डाकबंगला चौराहा तक छात्रों का हुजूम देखने को मिला।

Madanpur, Aurangabad | Jun 5, 2026

मदनपुर के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच -19 सड़क हादसे में बंगरे गांव निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता की मौत,बेटी घायल, गांव में छाया मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल Part 7

मदनपुर के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच -19 सड़क हादसे में बंगरे गांव निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता की मौत,बेटी घायल, गांव में छाया मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल Part 7

Madanpur, Aurangabad | Jun 4, 2026

मदनपुर के दर्जी बिगहा मोड़ के पास एनएच -19 सड़क हादसे में बंगरे गांव निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार मेहता की मौत,बेटी घायल, गांव में छाया मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल Part 5