सूरजपुर: धान खरीदी के लिए टोकन जारी, 15 नवंबर से जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू होगी खरीद
जिले में 68531 किसानों ने पंजीयन कराया है। 10 नवंबर से टोकन जारी हो रहे हैं ताकि 15 नवंबर से धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित हो। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में सभी उपार्जन केंद्र तैयार हैं।