मुरैना में ट्रकों की भिड़ंत के बाद भीषण आग, एसपी धर्मराज मीना ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति; जनहानि नहीं
मुरैना। टीकरी के पास खेरिया मोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग पर मुरैना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समन्वित कार्रवाई करते हुए आग बुझाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर थाना प्रभारी रिठौरा और एसडीओपी बानमोर ने व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
फिलहाल राहत की बात यह है कि भीषण आग के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#morena #मुरैना #पुलिस SP Morena