परसवाड़ा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 'हैंगिंग', जांच जारी
परसवाड़ा तहसील व बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत झांगुल के मोतीटोला निवासी 34 वर्षीय प्रकाश चौरठे का शव नाले के पास घनी झाड़ियों में पेड़ से 13 अप्रैल की सुबह लटका मिला था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 16 अप्रैल को शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘हैंगिंग’ बताया गया है, लेकिन मौके पर मिली परिस्थितियों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। मृतक के दोन