जहानाबाद: मजदूर दिवस पर भी जारी रहा श्रम, पेट की भूख ने मजदूरों को छुट्टी नहीं दी, बताई मजबूरी
मजदूर दिवस के अवसर पर जहां एक ओर श्रमिकों के अधिकारों की बात होती रही, वहीं दूसरी ओर रेल रैक से सीमेंट अनलोड करने वाले और अन्य निजी मजदूर अपने काम में जुटे रहे। इन मजदूरों के लिए यह दिन भी आम दिनों जैसा ही रहा, क्योंकि उनकी प्राथमिकता पेट भरने की है अपने परिवार के भरण पोषण की है । दैनिक मजदूरी पर निर्भर ये श्रमिक छुट्टी लेने की स्थिति में नहीं हैं।