कैंट रोड पर तेज रफ्तार का कहर, कई वाहनों को टक्कर मारकर सब्जी की दुकान में घुसी कार
देहरादून के कैंट रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सब्जी की दुकान में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि दुकान संचालक को हल्की चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि महिला चालक अचानक कार पर नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद कार सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।
#Dehradun #CanttRoad #RoadAccident #UttarakhandNews #DehradunNews #Accident #pahadsamachar