मसूरी-देहरादून की सड़कों को लेकर बड़ा संकल्प, 15 अक्टूबर तक भरेंगे सभी गड्ढे
मसूरी पहुंचे जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि 15 अक्टूबर तक PWD, नगर पालिका और ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाली सड़कों के सभी गड्ढे भरने का लक्ष्य रखा गया है। मसूरी–देहरादून मुख्य मार्ग के साथ उसके अल्टरनेट मार्गों को भी दुरुस्त किया जाएगा। मानसून समाप्त होने के बाद सड़कों के स्थायी सुधारीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक होगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। झड़ीपानी–कुल्हूखेत मार्ग की मरम्मत के लिए रिपोर्ट मांगी गई है और करीब 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने की बात कही गई। वहीं गोल्फ कार्ट को लेकर तकनीकी पहलुओं पर जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। नशे के खिलाफ महिलाओं के अभियान को समर्थन देते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस को नशे के कारोबार वाले क्षेत्रों में *गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।