सरैया: कस्बा टोला वासुदेव पट्टी गांव में आग लगने से एक घर व बथान राख, 10 क्विंटल अनाज भी जला
सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवा टोला निवासी राजेश्वर राय के बथान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें लगभग 10 कुंटल अनाज, भूसा तथा बंसवारी जलकर राख हो गई।घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना मंगलवार दिन के 1:00 बजे की है