बहराइच: गंगापुर नहर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेजा दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। बुधवार को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है।