बहराइच: डीएम मोनिका रानी ने जनपदवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने की अपील की
जिलाधिकारी ने बुधवार सभी जनपद वासियों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपील भी की कि सभी लोग शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनायें। उन्होंने यह भी अपील की है शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने में ज़िला प्रशासन का सहयोग करें। बता दें की इस बार शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जायेगा जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है।