🌿 वन्यजीव सप्ताह का शानदार समापन 🐅❤️
राजगीर जू सफारी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चले वन्यजीव सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। इस दौरान स्वच्छता अभियान, ड्राइंग प्रतियोगिता, Bird & Butterfly Walk, Wild Marathon और Zoo Ambassador Program जैसे कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 🦋🐦🏃♂️
Wild Marathon में 170+ प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 🌳
समापन समारोह में जू सफारी के निदेशक श्री रामसुंदर एम, सहायक वन संरक्षक श्री अजय कुमार, श्री शिवम सिन्हा एवं श्री सूरज कुमार द्वारा सभी कर्मियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। 🙏
❤️ खास पल तब आया, जब राजगीर की आवाज़ “Pyara Rajgir” के एडमिन को भी सम्मानित किया गया।
यह सम्मान सिर्फ एक पेज का नहीं, बल्कि राजगीर की खूबसूरती, पर्यटन और पहचान को दुनिया तक पहुंचाने के प्रयास का सम्मान है। ❤️
वन्यजीव सप्ताह समाप्त हुआ है, लेकिन प्रकृति संरक्षण का संकल्प हमेशा जारी रहेगा। 🌿🐾
#PyaraRajgir #Rajgir #ZooSafariRajgir #pyararajgir
Rajgir, Nalanda | Oct 8, 2026