गायघाट: मैठी टोल प्लाजा के पास NH-27 पर कार और बाइक में टक्कर, हाथापाई हुई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के समीप एनएच 27 पर कार सवार व बाइक सवार में जमकर हाथापाई हुई। घटना रविवार शाम पांच बजे की बताई जा रहीं हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बखरी चौक के समीप कार व बाईक आंशिक रूप से टकरा गई थी।