बिजावर: गुलगंज: आभूषण और पैसे के लालच में दामाद ने की सास की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
गुलगंज थाना पुलिस ने धसान नदी किनारे मिली वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में महिला का दामाद मूलचंद कुशवाहा ही आरोपी निकला। थाना प्रभारी ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी ने जेवर और पैसों के लालच में महिला को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।