बड़ीसादड़ी के नंगाखेड़ी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम आश्रम के संत अनंतराम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्कर्मों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भगवान के दरबार में धन नहीं, केवल पुण्य कर्म साथ जाता है।