निज़ामाबाद: वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर पूर्व जनसंघ प्रत्याशी राधेश्याम पाठक का अंतिम संस्कार हुआ
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भरसड़ा खालसा गांव निवासी तथा सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जनसंघ प्रत्याशी रहे राधेश्याम पाठक का बीती रात वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया उनके बड़े पुत्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया है।