बारां: गिव अप अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा योजना में बारां में 61,347 लोगों ने छोड़ा राशन कार्ड, 26,695 नए लाभार्थी जुड़े
Baran, Baran | May 4, 2025 जिले मैं खाद्य सुरक्षा योजना में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी के अनुसार गिव अप अभियान के तहत 61347 लोगों ने स्वेच्छा से अपने नाम हटाए हैं राज्य सरकार ने अपात्र लाभार्थियों को स्वेच्छा से नाम हटाने का अवसर दिया है बारां में 434 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए हैं इन लोगों से वसूली की कार्यवाही की जा रही है