बारां: देशी प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 मई को होगा, रामजानकी मंदिर से विमान को सम्मेलन स्थल पर स्थापित किया जाएगा
Baran, Baran | May 4, 2025 श्री यादे मां सेवा संस्थान बारां के तत्वाधान में 5 मई, सोमवार को तलवाड़ा रोड पर देशी प्रजापति समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सम्मेलन की सफलता के लिए रामजानकी मंदिर से विमान ले जाकर सम्मेलन स्थल पर स्थापना की गई जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष बेंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए सम्मेलन स्थल पहुंचे।