बारां: ग्राम नलका में सूने मकान में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Baran, Baran | May 4, 2025 ग्राम नलका में एक सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का रविवार को पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नगदी और जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, 2 लाख 88 हजार 250 रुपये नकद और चोरी की रकम से खरीदी गई 1 लाख 14 हजार 500 रुपये की नई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की।