बारां: मंडोला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | May 4, 2025 सदर थाना क्षेत्र के मंडोला के पास शनिवार रात 11बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि सोहेल उर्फ शाहरुख पुत्र मोहनलाल बागड़ी निवासी माताजी बंमुलिया बाइक से अपने घर जा रहा था इसी दौरान मंडोला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी