Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सावले द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में की गई। बैठक में जिले के समस्त नगरीय निकायों के सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगरीय निकाय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पोर्टल पर लंबित आवेदनों, पेंशन पोर्टल तथा स्पर्श (SPARSH) पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपसंचालक श्री पंकज सावले ने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान विभिन्न पोर्टलों के संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया। उपसंचालक श्री सावले ने मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में नगरपालिका झाबुआ की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के विभागीय कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua

7 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

MORE NEWS

🍋 #सफलता_की_कहानी

उद्यानिकी विभाग की पहल से विकासखंड पेटलावद के ग्राम अलस्याखेड़ी निवासी कृषक श्री शंकर हेमराज पाटीदार ने नींबू फलोंउद्यान अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजना के लाभ से आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत की।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

🍋 #सफलता_की_कहानी उद्यानिकी विभाग की पहल से विकासखंड पेटलावद के ग्राम अलस्याखेड़ी निवासी कृषक श्री शंकर हेमराज पाटीदार ने नींबू फलोंउद्यान अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजना के लाभ से आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

आंगनवाड़ी सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल ने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली समस्त सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सक्रियता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान वल्नरेबिलिटी मैपिंग (जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा सक्षम आंगनवाड़ी योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर सतत निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ वितरण के लिए आगामी 15 दिवस तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने पर बल दिया।

बैठक में गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम कुपोषित (MAM) एवं कम वजन (SUW) श्रेणी के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जाने तथा उनके नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी प्रबंधन के निर्देश भी प्रदान किए गए
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

आंगनवाड़ी सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल ने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली समस्त सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सक्रियता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बैठक के दौरान वल्नरेबिलिटी मैपिंग (जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा सक्षम आंगनवाड़ी योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर सतत निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ वितरण के लिए आगामी 15 दिवस तक विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराने पर बल दिया। बैठक में गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम कुपोषित (MAM) एवं कम वजन (SUW) श्रेणी के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास किए जाने तथा उनके नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी प्रबंधन के निर्देश भी प्रदान किए गए Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

"विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)" (VB-G RAM-G) कार्यक्रम में हितलाभ वितरण

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के पात्र हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत मोहनपुरा के 05 हितग्राहियों, जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत वागलावाट-मोहनिया के 01 तथा ग्राम पंचायत भूरका के 01 हितग्राही, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत अगेरा के 01, ग्राम पंचायत रोटला के 01 एवं ग्राम पंचायत कालीदेवी के 02 हितग्राहियों, जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत नौगांवां के 03 हितग्राहियों, जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत नवापाड़ा के 01 एवं ग्राम पंचायत सेमलपाड़ा के 03 हितग्राहियों तथा जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत गोपालपुरा के 02 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रति हितग्राही ₹1,20,000 की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] के अंतर्गत उक्त हितग्राहियों को 90 कार्य दिवसों की मजदूरी राशि ₹23,490 के भुगतान की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP #VBGRAMG #ViksitBharat

"विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)" (VB-G RAM-G) कार्यक्रम में हितलाभ वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों के पात्र हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत मोहनपुरा के 05 हितग्राहियों, जनपद पंचायत राणापुर की ग्राम पंचायत वागलावाट-मोहनिया के 01 तथा ग्राम पंचायत भूरका के 01 हितग्राही, जनपद पंचायत रामा की ग्राम पंचायत अगेरा के 01, ग्राम पंचायत रोटला के 01 एवं ग्राम पंचायत कालीदेवी के 02 हितग्राहियों, जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पंचायत नौगांवां के 03 हितग्राहियों, जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत नवापाड़ा के 01 एवं ग्राम पंचायत सेमलपाड़ा के 03 हितग्राहियों तथा जनपद पंचायत पेटलावद की ग्राम पंचायत गोपालपुरा के 02 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रति हितग्राही ₹1,20,000 की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] के अंतर्गत उक्त हितग्राहियों को 90 कार्य दिवसों की मजदूरी राशि ₹23,490 के भुगतान की स्वीकृति भी प्रदान की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP #VBGRAMG #ViksitBharat

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

#सफलता_की_कहानी

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम चवरिया की तस्वीर, घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल और मिला रोजगार का संबल 

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के विकासखंड थांदला अंतर्गत ग्राम पंचायत चापानेर के ग्राम चवरिया में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। लगभग 79 परिवारों वाले इस जनजातीय बहुल गांव जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं मजदूरी है। इसके साथ ही ग्रामीण पशुपालन कर अपनी आजीविका संचालित करते हैं।

पहले पानी के लिए करना पड़ता था संघर्ष

ग्राम चवरिया की निवासी श्रीमती गंगा पति श्री भूरा खड़िया ने बताया कि उनके परिवार में कुल सात सदस्य हैं, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं, जिनमें दो बच्चे शासकीय हाईस्कूल में कक्षा 10वीं एवं 9वीं में अध्ययन कर रहे हैं तथा अन्य बच्चे कक्षा 8वीं, 5वीं एवं 3वीं में पढ़ते हैं। गंगा स्वयं कृषि कार्य करती हैं तथा अपने परिवार की देखभाल करती हैं, जबकि उनके पति कृषि एवं मजदूरी कार्य से परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से पूर्व गांव में पेयजल की गंभीर समस्या थी। पानी लाने के लिए उन्हें घर से लगभग एक से दो किलोमीटर दूर स्थित कुएं तक जाना पड़ता था। एक बार पानी लाने के बाद पुनः पानी के लिए जाना पड़ता था, जिसमें आधा से एक घंटा केवल पानी लाने-ले जाने में ही व्यतीत हो जाता था। इसके बाद घर का कार्य, बच्चों की देखभाल, खेती तथा पशुओं की देखरेख जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना अत्यंत कठिन हो जाता था।

महिलाओं की चिंता दूर हुई

ग्राम चवरिया के सरस्वती स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बसंती खड़िया एवं सचिव श्रीमती लत्ता खड़िया ने बताया कि पहले पूरा गांव पानी की समस्या से जूझ रहा था। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता था। कई बार जिन घरों में निजी बोरवेल उपलब्ध थे, वहां से पानी लेना पड़ता था तथा हैंडपंपों पर भी निर्भर रहना पड़ता था। पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

जल जीवन मिशन से आई खुशहाली

श्रीमती लत्ता खड़िया, श्रीमती बसंती खड़िया, श्रीमती गंगा खड़िया, श्रीमती मेघा मानसिंह एवं श्रीमती नर्मदी खड़िया ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में स्थापित समवेल एवं नल-जल योजना के माध्यम से अब प्रत्येक घर में प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मिनट तक पानी की आपूर्ति होती है। इससे ग्रामीणों के समय की बचत हो रही है और दैनिक कार्यों को सुगमता से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब पशुओं को पानी एवं चारा देना, गोबर साफ करना, दूध निकालना, घर की साफ-सफाई करना, बर्तन एवं कपड़े धोना, भोजन तैयार करना तथा बच्चों को समय पर विद्यालय भेजना आसान हो गया है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य कृषि, मजदूरी एवं अन्य कार्यों के लिए भी समय पर जा पा रहे हैं।

जल जीवन मिशन से मिला रोजगार का अवसर

ग्राम चवरिया निवासी श्री वॉलमेन तेरसिंह खड़िया ने बताया कि पूर्व में गांव में पानी की अत्यधिक समस्या थी, लेकिन जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के बाद गांव की यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव के लगभग 75 परिवारों और चार फलियों में जलापूर्ति व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से उन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है तथा गांव के प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य कर उन्हें आत्मसंतोष एवं सामाजिक सम्मान की अनुभूति हो रही है।

स्वाभिमान, आत्मसम्मान और खुशी का प्रतीक बनी योजना

ग्राम चवरिया के ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन उनके लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की आधारशिला साबित हुई है। अब उन्हें घर बैठे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। ग्रामीणों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी जल जीवन मिशन से बदली ग्राम चवरिया की तस्वीर, घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल और मिला रोजगार का संबल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के विकासखंड थांदला अंतर्गत ग्राम पंचायत चापानेर के ग्राम चवरिया में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। लगभग 79 परिवारों वाले इस जनजातीय बहुल गांव जिसका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं मजदूरी है। इसके साथ ही ग्रामीण पशुपालन कर अपनी आजीविका संचालित करते हैं। पहले पानी के लिए करना पड़ता था संघर्ष ग्राम चवरिया की निवासी श्रीमती गंगा पति श्री भूरा खड़िया ने बताया कि उनके परिवार में कुल सात सदस्य हैं, जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं, जिनमें दो बच्चे शासकीय हाईस्कूल में कक्षा 10वीं एवं 9वीं में अध्ययन कर रहे हैं तथा अन्य बच्चे कक्षा 8वीं, 5वीं एवं 3वीं में पढ़ते हैं। गंगा स्वयं कृषि कार्य करती हैं तथा अपने परिवार की देखभाल करती हैं, जबकि उनके पति कृषि एवं मजदूरी कार्य से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से पूर्व गांव में पेयजल की गंभीर समस्या थी। पानी लाने के लिए उन्हें घर से लगभग एक से दो किलोमीटर दूर स्थित कुएं तक जाना पड़ता था। एक बार पानी लाने के बाद पुनः पानी के लिए जाना पड़ता था, जिसमें आधा से एक घंटा केवल पानी लाने-ले जाने में ही व्यतीत हो जाता था। इसके बाद घर का कार्य, बच्चों की देखभाल, खेती तथा पशुओं की देखरेख जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना अत्यंत कठिन हो जाता था। महिलाओं की चिंता दूर हुई ग्राम चवरिया के सरस्वती स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बसंती खड़िया एवं सचिव श्रीमती लत्ता खड़िया ने बताया कि पहले पूरा गांव पानी की समस्या से जूझ रहा था। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं से पानी लाना पड़ता था। कई बार जिन घरों में निजी बोरवेल उपलब्ध थे, वहां से पानी लेना पड़ता था तथा हैंडपंपों पर भी निर्भर रहना पड़ता था। पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जल जीवन मिशन से आई खुशहाली श्रीमती लत्ता खड़िया, श्रीमती बसंती खड़िया, श्रीमती गंगा खड़िया, श्रीमती मेघा मानसिंह एवं श्रीमती नर्मदी खड़िया ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में स्थापित समवेल एवं नल-जल योजना के माध्यम से अब प्रत्येक घर में प्रतिदिन लगभग 30 से 40 मिनट तक पानी की आपूर्ति होती है। इससे ग्रामीणों के समय की बचत हो रही है और दैनिक कार्यों को सुगमता से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब पशुओं को पानी एवं चारा देना, गोबर साफ करना, दूध निकालना, घर की साफ-सफाई करना, बर्तन एवं कपड़े धोना, भोजन तैयार करना तथा बच्चों को समय पर विद्यालय भेजना आसान हो गया है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य कृषि, मजदूरी एवं अन्य कार्यों के लिए भी समय पर जा पा रहे हैं। जल जीवन मिशन से मिला रोजगार का अवसर ग्राम चवरिया निवासी श्री वॉलमेन तेरसिंह खड़िया ने बताया कि पूर्व में गांव में पानी की अत्यधिक समस्या थी, लेकिन जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के बाद गांव की यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि गांव के लगभग 75 परिवारों और चार फलियों में जलापूर्ति व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से उन्हें रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है तथा गांव के प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य कर उन्हें आत्मसंतोष एवं सामाजिक सम्मान की अनुभूति हो रही है। स्वाभिमान, आत्मसम्मान और खुशी का प्रतीक बनी योजना ग्राम चवरिया के ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन उनके लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन की आधारशिला साबित हुई है। अब उन्हें घर बैठे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। ग्रामीणों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026