मुगलसराय: मुगलसराय में कांग्रेस की मासिक बैठक, 7 जुलाई को निकलेगी 'सद्बुद्धि यात्रा'
मुगलसराय मे सोमवार दोपहर 01 बजे को नगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान 7 जुलाई को कथित 'चंदा चोरी' मामले के विरोध में 'सद्बुद्धि यात्रा' निकालने की घोषणा की गई। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।