बालोद: ग्राम बुंदेली में श्रीराम कथा आयोजन हो रहा है, पूज्य राजन जी महाराज ने भक्ति भाव के साथ राम विवाह की कथा सुनाई
Balod, Balod | Feb 7, 2024 बालोद जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बुंदेली में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज ने श्रीराम एवं सीता विवाह की कथा सुनाई। वहीं कथा प्रसंग में जब देवी सीता विवाह के योग्य हुई तो राजा जनक ने उनके लिए स्वयंवर रखा और यहघोषणा कर दी कि जो भी इस धनुष को उठाकर प्रत्युंचा चढ़ा देगा वे उसी के साथ अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे।