सागर नगर: कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार नेतृत्व में कांग्रेसी नेता बुधवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपो की जांच कराने और आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रमाण सहित मंत्री पर आरोप लगाए थे।