सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 185 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 185 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।