स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता, गुनगुन पवार को तुरंत अनशन खत्म करने की सलाह
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा नेता गुनगुन पवार की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर तैयब स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कॉलेज पहुंचे और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने गुनगुन पवार को तुरंत अनशन समाप्त करने की सलाह दी, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अनशन जारी रखने पर अड़ी हुई हैं।